फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक नहीं मिली तो पत्नी को गला घोंटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के चाचा ने दर्ज कराया दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में एक युवक ने बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर वह भाग गया। मृतका के चाचा ने उसके खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। उधर, आरोपी ने रामकोट थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। रामकोट पुलिस ने उसे पिसावां पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

कोतवाली सीतापुर क्षेत्र की बाबा सलीम कॉलोनी में रहने वाले प्रेम की ससुराल पिसावां क्षेत्र के कोटरा गांव में है। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी ससुराल में रहने लगा था। बुधवार की देर शाम आपसी कहासुनी के दौरान प्रेम ने अपनी पत्नी ममता (25) की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन


मृतका के चाचा सालिगराम ने बताया कि पांच साल पहले उसकी भतीजी की शादी प्रेम से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक रहा। फिर बाइक की मांग को लेकर वह आए दिन ममता को परेशान करने लगा। आरोप है, कि बाइक नहीं मिलने पर उसने अपनी पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, देर रात आरोपी ने रामकोट थाने में समर्पण कर दिया। बाद में रामकोट पुलिस ने उसे पिसावां पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के मुताबिक उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। बुधवार शाम प्रेमी के साथ देखकर गुस्से पर काबू नहीं रहा और उसका गला घोंट दिया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें