फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में सौ फीसदी खर्च करें रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतपुर)। पिसावां ब्लॉक के प्रमुख रामकिंकर पांडेय ने शुक्रवार को प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में सभी से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग संगठित होकर कार्य करें। साथ ही शासन स्तर से अवमुक्त धनराशि का शत-प्रतिशत प्रयोग पंचायतों के विकास कार्यों में करें।
विज्ञापन


विकास खंड मिश्रिख के सभागार में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार पांडेय को ग्राम प्रधानों ने पंचायतों से संबंधित समस्याएं बताईं। साथ ही उनका समाधान कराने की मांग की। इस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक बृजेश राय ने जनता से शासनादेशों के मुताबिक दीपावली के दिन सिर्फ दो घंटे ही पटाखे जलाने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नत्थाराम राजवंशी एवं सहायक विकास अधिकारी रामू अवस्थी ने भी विकास कार्यों के लिए सभी से सहयोग मांगा।
विज्ञापन


बैठक का संचालन ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत ने किया। इस मौके पर भास्कर मिश्र, रामकिशोर वर्मा, प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश वर्मा, दिलीप गुप्ता, इबरार अहमद, नरेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें