फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाएं देने में जिले की तीन महिलाओं ने प्रदेश में नाम कमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण योगदान देकर जिले की तीन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बेस्ट परफॉमेंस के लिए इनका चयन हुआ है।
विज्ञापन


यूपी से केवल छह महिलाएं चयनित की गई हैं, जिसमें तीन सीतापुर जिले की हैं। जबकि अन्य कुशीनगर जनपद की हैं। यह महिलाएं आशा बहू, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खैराबाद विकासखंड की है। इन महिलाओं का केंद्र सरकार की तरफ से सम्मानित करने के लिए 10 अक्तूबर को दिल्ली में बुलाया गया है।

राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू व एएनएम का महत्वपूर्ण योगदान होता है। खैराबाद विकासखंड की आशा बहू आशा त्रिपाठी, एएनएम नीलम देवी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिवदेवी ने अपनी मेहनत की बदौलत बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दीं। इन्होंने गांव की महिलाओं का हीमोग्लोबिन चेक कराया। कमी मिलने पर चिकित्सकों के पास ले जाकर उनका इलाज कराया।
विज्ञापन


हर माह टीकाकरण कराती रहीं। इस पर इनका चयन हुआ है। इन तीनों के अलावा सीएचसी अधीक्षक खैराबाद डॉ. रमाशंकर यादव व सीडीपीओ अनूप सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन अफसरों ने नियमित गांवों का भ्रमण कर मॉनीटरिंग की। इससे बेहतर परिणाम आया। इन दोनों अफसरों को भी सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है।

स्वस्थ हुआ था जज्जा-बच्चा
सरैंयासानी गांव निवासी सोनी अवस्थी गर्भवती थी। डिलीवरी होने वाली थी। इससे इनकी तबियत बहुत बिगड़ गई। काफी प्रयास करके प्रसव कराया, जिससे जज्जा-बच्चा एकदम स्वस्थ्य रहे। इसकी तारीफ स्वास्थ्य विभाग ने की थी। इसके अलावा किसी को अगर किसी समय दिक्कत आती थी, चाहे दिन हो या रात उनके साथ जाकर चिकित्सकों तक पहुंचाती थीं। हर समय उनका पूरा ख्याल रखा। इसी का परिणाम सामने आया है।
आशा त्रिपाठी, आशाबहू

दिलाया योजनाओं का लाभ
नियमित गांवों में जाकर गर्भवती ब बच्चो ंका टीकाकरण कर दवाओं का वितरण करती थीं। इस दौरान अगर कोई समस्या आती थी तो उसका भी निदान करती थीं। अगर गांव नहीं पहुंच पातीं तो मोबाइल फोन के जरिए उनका हालचाल ले लेतीं। बराबर सभी से संपर्क बना रहता था। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मरीजों को दिलाया। अगर कोई मरीज आ जाता तो उसकी समस्या दूर करने का भरसक प्रयास करतीं।
नीलम देवी, एएनएम

दूर कराई थी खून की कमी
कार्यक्षेत्र में तीन ऐसी महिलाएं थीं, जिनको खून की काफी कमी थी। यह गर्भवती भी थी। इससे इनका हर सप्ताह चेकअप कराकर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराईं। जब डिलीवरी हुई तो इनकी खून की कमी दूर हो गई। इससे सभी बच्चे एकदम स्वस्थ पैदा हुए। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों का वजन कराकर पहले उनकी सेहत की जानकारी लेती। फिर इनका कुपोषण दूर करना का पूरा प्रयास करतीं।
शिवदेवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

जिले के लिए गौरव की बात
जिले की तीन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। यह जिले के लिए गौरव की बात है। इससे जुड़े सभी अफसर व संबंधित विभाग बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

डॉ. आरके नैय्यर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें