फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी में चालीस किलोवाट की विद्युत चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना कनेक्शन के एक निजी ट्यूबवेल से खींचीं गई थी लाइन
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की टीम ने एक दुग्ध डेयरी में छापा मारा। यहां पर टीम ने 40 किलोवाट की विद्युत चोरी पकड़ी। इस मामले में जेई ने डेयरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मध्यांचल विद्युत के एमडी संजय गोयल के निर्देशानुसार गठित टीम के अधिशासी अभियंता सत्यवीर कुशवाहा, अधिशासी अभियंता (परीक्षण) दिग्विजय सिंह, एसडीओ शैलेंद्र कुमार, अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने बिजली चोरी की सूचना पर सोमवार को धर्मपुर में विद्या कल्प डेयरी में छापा डाला। यहां पर दुग्ध की बड़ी-बड़ी मशीनें संचालित होते मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं पर विद्युत लाइन सीधे बगल में बने एक निजी ट्यूबवेल से बगैर कनेक्शन स्वीकृत कराए जुड़ी मिली। टीम ने यहां पर 40 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। यह चोरी काफी दिनों से चल रही थी। अब तक कई लाख रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। पावर कॉर्पोरेशन के जेई एमके यादव ने बताया कि डेयरी की अवैध लाइन काट दी गई है। साथ ही डेयरी के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें