फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते हुए दरोगा व पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक दरोगा व सिपाही का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। दोनों बालू लोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने के बाद रुपये वसूल रहे हैं। एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

बिसवां कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक वेदराम यादव व सिपाही अमित कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। जिसके बाद रुपये लेकर छोड़ दिया। इस पूरे प्रकरण में पांच हजार रुपये घूस लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़े जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो बिसवां कोतवाली क्षेत्र में जहांगीराबाद मार्ग का बताया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी आनंद कुलकर्णी ने जांच के आदेश दिए है। एएसपी मधुबन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें