फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 230 विद्यालयों में 700 परीक्षक लेंगे प्रैक्टिकल

Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं रविवार से शुरू होंगी। परीक्षा जिले के 230 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। परीक्षा में करीब 700 परीक्षक विद्यार्थियों को प्रयोग की कसौटी पर परखेंगे।
विज्ञापन


प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर कॉलेजों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गैर जिलों से आने वाले परीक्षकों ने आवंटित कॉलेजों को आने की सूचना दे दी है। यह परीक्षाएं 16 फरवरी तक चलेंगी। इस दौरान रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि वह सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराएं। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचना होगा।


बोर्ड को दी गई सूचना

विद्यालयवार व विषयवार परीक्षक नियुक्ति किए गए हैं। पांच कॉलेजों ने डीआईओएस को सूचना दी कि उनके यहां पर आवंटित परीक्षक का मोबाइल नंबर नहीं मिल रहा है। मेल से भी आने की कोई सूचना नहीं आई है। इस पर डीआईओएस ने बोर्ड को पत्र लिखा है। इनके स्थान पर किसी दूसरे परीक्षक को नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरी हो गई है तैयारी

प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी होगी। कॉलेजों को व्यवस्थित ढंग से परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें