तीसरे चरण में दो विकास खंडों के चार मतदेय स्थलों पर री-पोल कराया गया। यहां पुनर्मतदान में मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया। 70.84 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया।
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदाता सूची व मतपत्रों में गड़बड़ी को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह यादव ने ऐलिया के मुस्तफाबाद एक व दो, हथूरी तथा ब्लॉक पिसावां के फरीदपुर में आयोग से री-पोल की सिफारिश की थी।
आयोग की अनुमति मिलने के बाद इन बूथों पर तीसरे चरण के मतदान के साथ री-पोल कराया गया। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ करा दिया गया। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई।
री-पोल में मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। री-पोल में ब्लॉक ऐलिया के मुस्तफाबाद में 74.75, हथूरी में 68.78 तथा ब्लॉक पिसावां के फरीदपुर में 69 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया।