फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नियमों की अनदेखी पर 67 वाहनों का चालान

Mon, 30 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिवहन विभाग की टीमों ने रविवार को जिले के प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 67 वाहनों के चालान किए गए। जांच में 25 वाहन बिना रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप, 20 वाहन गलत दिशा में चलते और 22 वाहन बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के संचालित होते मिले। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


अभियान के साथ ही जिले में संचालित छह प्रदूषण जांच केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। बिना निर्धारित रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप के वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है।

ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने वाहन स्वामियों से हेडलाइट, टेललाइट, इंडिकेटर और ब्रेक लाइट की नियमित जांच कराने की अपील की। साथ ही ट्रक, बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित भारी वाहनों के चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाना चालक के साथ अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें