सीतापुर। परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की फिटनेस जांचने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 66 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 11 स्कूली वाहन अनफिट पाए गए। सभी अनफिट वाहनों का चालान किया गया है।
एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि सीतापुर में 641 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। जिनमें 150 वाहन अनफिट हैं। सभी अनफिट वाहनों को पूर्व में ही परिवहन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है।
अभियान में एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन माला बाजपेयी की अगुवाई में टीमें लगाई गई हैं। जिनमें यात्री, मालकर अधिकारी एमए अहमद, संबद्ध यात्री, मालकर अधिकारी मनोज कुमार भारद्वाज शामिल हैं। दो दिनों में 66 स्कूली वाहनों की जांच टीमों ने की है। अभियान 22 जुलाई तक चलाया जाना है।