फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में 640 शिक्षक होंगे शामिल

Tue, 20 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित होने वाले क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने आठ बीईओ को अपने-अपने विकासखंड से 80-80 शिक्षकों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। सूची में शामिल सभी शिक्षकों की कार्यक्रम स्थल पर समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन रस्यौरा स्थित शिक्षण संस्थान में होगा। सम्मेलन की शुरुआत 24 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे होगी। सम्मेलन का उद्देश्य जिले में आवश्यक सामग्री, उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति के लिए पारदर्शी व प्रतिस्पर्धी वातावरण तैयार करना है। इससे जिले की व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सम्मेलन में सीतापुर के प्रतिष्ठित व्यापारी अपने-अपने व्यवसाय से संबंधित करीब 45 प्रकार की सामान के स्टॉल लगाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से लोग अपनी जरूरत के अनुसार वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकेंगे। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सम्मेलन में सभी शिक्षकों को प्रतिभाग करना है। इसके लिए बीईओ से सूची मांगी गई है। बीईओ समय से वहां पर शिक्षकों की हाजिरी भी सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें