फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 395 गांवों में 63 लेखपाल कराएंगे पराली प्रबंधन

Fri, 24 Oct 2025 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
किसानों को जागरूक करते अ​​धिकारी।
विज्ञापन
सीतापुर। सदर तहसील में शुक्रवार को एसडीएम धामनी एम दास ने राजस्वकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने तहसील क्षेत्र के 395 गांवों में पराली प्रबंधन को लेकर चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि इन गांवों में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार डॉ. अतुल सेन सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार व 63 लेखपाल जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

ये सभी राजस्व कर्मी गांवों में जाकर ग्रामीणों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगे। किसानों से जड़ से फसल काटने की अपील की जाएगी। अवशेषों को न जलाने की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता अभियान को गति देने के लिए ई रिक्शे के माध्यम से भी पराली न जलाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

एक स्थान पर जमा करें पराली, मुफ्त में पहुंचेगी ट्राॅली
तहसीलदार सदर डॉ. अतुल सेन सिंह ने बताया कि किसानों को पराली प्रबंधन के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। गांव के सभी किसान ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पराली को एक स्थान पर एकत्र कर लें। ग्राम प्रधान संबंधित लेखपाल को इस संबंध में सूचित कर दें। स्थानीय प्रशासन गांव तक निशुल्क ट्राॅली भेजकर पराली को उठवा लेगा। इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बताया कि पराली जलाने पर जुर्माने का प्रावधान है। ऐसा करते पाए जाने पर किसान के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें