फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन खींचकर भाग निकले लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक महिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार लुटेरे महिला के गले से सोने की चेन खींच कर भाग निकले। चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात पड़ोस के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर मिरदही टोला निवासी गीता मिश्रा सुबह जिला अस्पताल दवा लेने गई थीं। दोपहर को वापस अपने घर जा रही थीं। जब वे घर के पास ही पहुंच कर पैदल जा रही थीं, तभी पीछा कर रहे बाइक सवार दो चेन स्नेचर वहां आ धमके। लुटेरों ने महिला के गले से चेन की खींच ली और भाग निकले।

घटना के बाद शोर सुनकर लोगों ने दौड़ कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। इस घटना का कुछ अंश पड़ोस में लगे सीसीटीवी में आ गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें