फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षिका राधा हटीं, प्रीती को मिला प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय की छात्राओं के बीमार होने का मामला
विज्ञापन

सीतापुर। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय (एटीएस) रहीमाबाद में कार्यरत प्रभारी अधीक्षिका राधा बाजपेयी को हटा दिया है। उनकी जगह पर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास महिला की अधीक्षिका प्रीती खरे को प्रभार दिया है। यह कार्रवाई विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के बीमार होने के कारण की गई है।

रहीमाबाद का यह विद्यालय बीते एक वर्ष से सुर्खियों में है। पिछले साल यहां तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने शासनादेश विपरीत दो पुरुष अधीक्षक तैनात कर दिए थे। निदेशक की आपत्ति के बाद एक अधीक्षक को ही हटाया गया था।
विज्ञापन


दूसरे अधीक्षक ने वहां कार्यरत गृह माता से दुर्व्यवहार किया था। जिस पर उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया था। इसकी सूचना पुलिस को देने पर अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार थाना खैराबाद ले जाए गए थे। मौके पर तत्कालीन सीडीओ सहित अन्य अफसर पहुंचे थे।

विभागीय मंत्री के आदेश पर प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए थे। जांच होने के बाद मामला फाइलों में कैद हो गया। दो छात्राओं को वहां की एक संविदा अध्यापिका द्वारा नियम विरुद्ध ढंग से विद्यालय से बाहर ले जाने के मामले को भी जिम्मेदारों ने दबा दिया था।

पूर्व में छात्राओं के बीमार होने प्रकरण में भी लीपापोती हुई। कार्यरत प्रधानाचार्य को निदेशालय भेज दिया गया। इसके बाद संविदा अध्यापिका मिथिलेश रावत को प्रभारी प्रधानाचार्य एवं राधा बाजपेई का प्रभारी अधीक्षिका के पद की जिम्मेदारी दी गई।

बुधवार को विद्यालय की कुछ छात्राएं बीमार हो गई थी, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुआयना करने पहुंचे सीडीओ एवं समाज कल्याण अधिकारी को वहां पर अव्यवस्थाएं से उन्हें रूबरू होना पड़ा था।
विज्ञापन


इस मामले में गुरुवार को गृहमाता श्वेता को बिना कारण दर्शाए कार्यमुक्त कर दिया था। इसके विरोध में छात्राओं ने भूख हड़ताल कर दी थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि शुक्रवार को प्रभारी अधीक्षिका राधा बाजपेई के स्थान पर महिला छात्रावास की अधीक्षिका प्रीती खरे को एटीएस का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें