फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जख्मी जिला जज ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज
विज्ञापन

सीतापुर। सड़क हादसे में जख्मी जिला जज गौरी शंकर गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को प्रयागराज जाते समय उनकी कार रोडवेज बस से टकरा गई थी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि गंभीर रूप से घायल जिला जज व उनके गनर को प्रयागराज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर हालत नाजुक देख जिला जज को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया था। देर शाम उनके निधन की सूचना मिलते ही न्यायिक अफसरों समेत अधिवक्ताओं ने शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


जिला जज गौरी शंकर गुप्ता बीते रविवार की सुबह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में फाफामऊ के करीब सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिसावां थाना इलाके के कुतुबनगर निवासी कार चालक निजामुद्दीन (50) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि जिला जज व गनर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। यहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने घायल जिला जज को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा था, जहां पर मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उनके निधन का समाचार मिलते ही न्यायिक अफसरों समेत अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें न्यायिक अफसरों से निधन की खबर मिली है। इससे न्याय विभाग को गहरी क्षति पहुंची है। इसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बार एसोसिएशन सभागार में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें