सीतापुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रादेशिक आह्वान पर शिक्षकों ने रविवार को सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए विकास भवन के समक्ष बुद्धि-शुद्धि हवन किया, जिसके जरिए पेंशन बहाली की पुरजोर मांग उठाई।
ि
शक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। सरकार इसे छीनने का प्रयास कर रही हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक पेंशन बहाल नहीं हो जाती है, तब तक संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। आज प्रदेश के सभी जिलों में बुद्धि-शुद्धि हवन किया गया है।
अगले चरण में 21 जनवरी को शिक्षक, कर्मचारियों द्वारा जेल भरो पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक दिन शिक्षक व कर्मचारी जनपद मुख्यालयों पर अपनी गिरफ्तारी देंगे। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलेगा। इसके बाद अगले चरण की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामचंद मिश्र, सुरेंद्र गुप्ता, मोहम्मद नईम खां, अपूर्व दीक्षित, मनीष पांडेय, रणविजय सिंह यादव, कुलदीप बाजपेई, पंकज त्रिवेदी, पंकज अवस्थी आदि मौजूद रहे।