फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे कम तो सुपरवाइजर मिली नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीडीएस के विशेष सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

सीतापुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार के विभाग के विशेष सचिव गया प्रसाद को दौरे में शुक्रवार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के मुआयने में बच्चे कम मिले। सुपरवाइजर भी वहां उपस्थित नहीं मिली। यही नहीं केंद्रों पर लाभार्थियों की संख्या भी फर्जी प्रतीत हुई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए फर्जी लाभार्थियों को हटाने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में सर्वे कार्य 10 अक्टूबर से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के विशेष सचिव सीधे ब्लॉक सिधौली पहुंचे। यहां पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र कुंवरपुर एवं गढ़ी प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


केंद्र पर वर्कर मौजूद मिलीं मगर सुपरवाइजर उपस्थित नहीं थी। पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष उपस्थित कम पाई। बाद में उन्होंने ब्लॉक गोंदलामऊ के नदवन व भरौना आंगनबाड़ी केंद्रों का मुआयना किया। यहां अन्नप्रासन होते पाया। महिलाओं ने वाद्य यंत्रों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विशेष सचिव ने लाभार्थियों से पोषाहार की गुणवत्ता की जानकारी ली। पोषाहार की गुणवत्ता संतोषजनक पाई। वर्कर व सीडीपीओ रामानंद गुप्ता मौजूद मिले। बाद में विशेष सचिव गया प्रसाद सीधे जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां पर कलेक्ट्रेट सभागार में परियोजनावार योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति ली।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सर्वे कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान अनुपयुक्त लाभार्थी हटाए जाएं, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं का लाभ सही ढंग से दिया जाए। कुपोषण को दूर किया जाए। पोषण मेला, कन्वर्जेन्स प्लान, बच्चों के चिन्हांकन की प्रगति पर चर्चा की। इस मौके पर डीपीओ, सभी सीडीपीओ व सुपरवाइजर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें