फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह अपात्रों को दिए गए आवास, होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली के नीलगांव में पीएम आवास के लाभार्थियों की जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। विकासखंड सिधौली के नीलगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किए गए 16 लाभार्थी जांच में अपात्र पाए गए हैं। इन अपात्रों को आहरित 12 लाख 70 हजार रुपये की अब रिकवरी होगी। बीडीओ सिधौली ने नीलगांव प्रधान को नोटिस जारी कर रिकवरी कराने के निर्देश दिए हैं। रिकवरी नहीं होने पर प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को छत मुहैया कराने के मकसद से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) संचालित की गई है। ब्लॉक सिधौली की ग्राम पंचायत नीलगांव में पीएम आवास योजना के तहत 195 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए थे। लाभार्थियों के खातों में राशि भी भेज दी गई।
विज्ञापन


इसी बीच ग्रामीणों ने कई अपात्रों को आवास का लाभ दिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामला जिले से लेकर शासन स्तर तक पहुंचा तो डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी। तीन सदस्यीय जांच कमेटी में तहसीलदार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग व सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को शामिल किया गया।

जांच में समिति को छानबीन में 16 लाभार्थी अपात्र मिले हैं। जांच आख्या के आधार पर परियोजना निदेशक ने बीडीओ सिधौली को अपात्रों से 15 लाख 70 हजार रुपये की रिकवरी के निर्देश दिए हैं। बीडीओ रचना गुप्ता ने बताया कि लाभार्थी चयन के समय प्रधान द्वारा सही तथ्यों की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


इससे प्रतीत होता है कि प्रधान ने जानबूझकर अपात्रों का चयन कराया था। नीलगांव प्रधान बैजंतीमाला को अपात्रों से सरकारी राशि की रिकवरी को लेकर नोटिस जारी किया गया है। अपात्र पाए गए लाभार्थियों से रिकवरी नहीं कराने पर पूरी रकम प्रधान से वसूलते हुए तथ्य छिपाने के लिए केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें