फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड पायजनिंग का शिकार बना परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में एक परिवार फूड पॉइजनिंग का शिकार हुआ है। परिवार ने दूषित आचार खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। पूरे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम पीतपुर रामनरेश त्रिपाठी (56) के घर खिचड़ी बनी थी। बताते हैं कि पूरे परिवार ने खिचड़ी के साथ अचार खाया। भोजन करने के कुछ देर बाद ही रामनरेश, उसकी पत्नी शोभा माला (50), पुत्र अंबिकेश (20), पुत्री अरुणिमा (22), पुत्र चंदन (30), चंदन की पत्नी आरती (25), चंदन का पुत्र अलिकेश (5) की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


सभी को उल्टी व दस्त आने लगे। हालत इस कदर बिगड़ी कि सभी बेहाल हो उठे। यह देख परिवारीजनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि पूरा परिवार फूड पॉइजनिंग का शिकार हुआ है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। इलाज के दौरान उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। परिवारीजनों का कहना है कि उन्होंने दूषित अचार खा लिया था। जिसकी वजह से उनकी ऐसी हालत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें