फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद मैजिक पलटी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद मैजिक पलटी, दो घायल
विज्ञापन

कमलापुर(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे चल रहे मां व बेटे को टाटा मैजिक ने टक्कर दी। इससे मां व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को घायल अवस्था में सिधौली कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिगहिया निवासी कामता की पत्नी रामरती (32) मंगलवार को अपने पुत्र प्रियांशु (10) के साथ पैदल जा रही थी। इसी बीच गांव के करीब ही सिधौली बिसवां मार्ग पर एक टाटा मैजिक ने मां व बेटे को टक्कर मार दी। इससे रामरती व प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से निकल भागा। पुलिस ने घायलों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें