फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रवांसी गांव के निकट कटी नहर पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर कटी, 200 बीघा फसल डूबी
विज्ञापन


लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में दो दिन पहले कटी तेंदुआ माइनर अभी दुरुस्त नहीं हो सकी थी कि गुरुवार रात लहरपुर छोटी नहर कट गई। इससे क्षेत्र में 200 बीघा फसल पानी से लबालब हो गई।
विज्ञापन

लहरपुर के रंवासी गांव के समीप माइनर निकली है। गुरुवार रात गांव के निकट ही एक पटरी का करीब 4 मीटर का हिस्सा बह गया। जिसकी वजह से नहर का पानी सीधे खेतों में पहुंचने लगा। शुक्रवार सुबह जब लोग उठे तो खेत पानी से लबालब थे। रामगोपाल, अशोक, विनोद, कन्हैया लाल, रामपाल, व्यापारी लाल आदि का कहना है कि गन्ने की फसल को कोई खास नुकसान नहीं है, लेकिन धान की फसल पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि लहरपुर नहर की सफाई न होने के कारण पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। जिसकी वजह से नहर की पटरी पर दबाव बनता है और नहर कट जाती है। वहीं अवर अभियंता कुंदनलाल ने बताया की नहर की पटरी को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही नहर पटरी दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें