10 पदों पर 29 उम्मीदवार मैदान में
सभी पदों पर एक जुलाई को डाले जाएंगे वोट
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव
सीतापुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीतापुर जिले के छह ब्लॉकों में विभिन्न पदों पर 29 उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। तीन ब्लॉकों में प्रधान के चाद पदों के लिए 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
बेहटा की ग्राम पंचायत अकबरपुर में प्रधान पद पर चार, हरगांव की ग्राम पंचायत उदनापुर कोरैया में सात, बनिहार में तीन तथा रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खुरवलिया में तीन उम्मीदवार मैदान में है। इसी प्रकार जबकि जिला पंचायत सदस्य वार्ड 20 पद के लिए दो, परसेंडी ब्लॉक के बीडीसी वार्ड पद के लिए दो उम्मीदवार चुनावी समर में कूदे हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सिधौली ब्लॉक के विशुनदासपुर, महोली के चाऊ बिरवा में, भटपुरवा तथा बेहटा के अकबरपुर में दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी रिक्त पदों के उपचुनाव में एक जुलाई को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद करेंगे। जबकि तीन जुलाई को वोटों की गणना होगी। उधर, विभिन्न पदों के सभी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ न सिर्फ जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है, बल्कि सभी अपने पक्ष में एक वोट और समर्थन की अपीलें करने में जुटे हैं।
निर्विरोध निर्वाचन तय
पंचायत उपचुनाव में बीडीसी के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कारण यह है कि इन पदों पर एक-एक उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया था। जिन वार्डों में बीडीसी पदों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग फाइनल हैं, उनमें पहला ब्लॉक के देवकलिया द्वितीय के वार्ड व बिलौली बाजार द्वितीय के वार्ड, बिसवां ब्लॉक के बसुदहा प्रथम के वार्ड, महमूदाबाद के कुंसडा वार्ड, सिधौली ब्लॉक के उमरा के वार्ड तथा एलिया ब्लॉक के जगदीशपुर सेमौरा वार्ड शामिल हैं।
बाक्स
78 ग्राम पंचायत पद रह गए खाली
पंचायत उपचुनाव में एक बार फिर 78 ग्राम पंचायत सदस्य सीटें खाली रह गईं। उपचुनाव में इन पदों के लिए किसी ने भी परचा दाखिल नहीं किया है। यहां की रिक्त 159 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए पंचायत उपचुनाव होने थे। इनके सापेक्ष केवल 88 सीटों पर परचे दाखिल किए गए। सिर्फ चार सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जबकि शेष पदों पर इकलौता नामांकन पत्र आने से यह सीटें भी निर्विरोध निर्वाचित होना फाइनल है।