फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर के 61 बाल वैज्ञानिकों का चयन, बनाएंगे नवाचारी मॉडल

Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए बृहस्पतिवार तक जिले के 61 बाल वैज्ञानिकों का चयन हो गया है। ये सभी जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में मॉडल बनाकर प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक चयनित बाल वैज्ञानिकों को केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रति छात्र प्रति मॉडल दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह धनराशि बाल वैज्ञानिक के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है। प्रत्येक बाल वैज्ञानिक का बैंक खाता क्रियाशील होना चाहिए।
बता दें कि इस योजना में निजी व राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों से नए-नए आइडिया ऑनलाइन मंगवाए जाते हैं। इसे मुख्यालय भेजा जाता है। इसके बाद प्रदेश भर से भेजे गए सबसे बेहतरीन आइडिया को निदेशालय की ओर से चुना जाता है।
विज्ञापन

आइडिया चयनित होने के बाद बाल वैज्ञानिक 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है जिससे वह इस आइडिया का मॉडल बना सके। इस राशि से विद्यार्थियों को विभिन्न सामग्री खरीदने में सहायता मिलती है। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों के अंदर छोटी आयु में ही विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करना है। इसमें कक्षा छह से दसवीं के मेधावी बाल वैज्ञानिकों के आइडिया चयनित होते हैं।

चयन में पांचवें स्थान पर सीतापुर
लखनऊ मंडल के छह जनपदों में इस योजना के तहत चयन में सीतापुर पांचवें स्थान पर है। लखनऊ जनपद में सर्वाधिक 281, उन्नाव में 107, खीरी में 87, रायबरेली में 68, सीतापुर में 61 व हरदोई में 61 चयन हुए हैं। सीतापुर का हरदोई के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान है।

सीतापुर ने दिए उत्कृष्ट परिणाम
बीते कई वर्षों की तरह इस बार भी सीतापुर में रिकॉर्ड चयन हुए हैं। चयनित सभी बाल वैज्ञानिकों,उनके विद्यालय प्रबंधन व मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों को नया आयाम मिला है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

- डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें