फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 581 लीटर सरसों का तेल सीज, प्रतिष्ठान पर ताला

Sat, 24 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा संचालित अभियान के दौरान शुक्रवार को टीम ने महोली तहसील क्षेत्र में सूरज गुप्ता के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान सरसों के तेल के दो नमूने संग्रहीत किए गए। वहीं, लगभग 581 लीटर सरसों का तेल घटिया गुणवत्ता की आशंका के बाद सीज करने की कार्रवाई की गई। सीज किए गए तेल की अनुमानित कीमत करीब एक लाख 22 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद एफएसडीए टीम ने प्रतिष्ठान के कारोबार पर रोक लगाते हुए ताला भी जड़ दिया।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान के संचालन पर निर्णय लैब भेजे गए तेल के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद होगा। उन्होंने बताया कि दिवाली पर मिलावटी व घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए एक अक्टूबर से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 94 नमूने संकलित किए जा चुके हैं। इसके अलावा लगभग 878 लीटर खाद्य पदार्थ सीज किए गए हैं, जिनका अनुमानित मूल्य एक लाख 69 हजार 520 रुपये है। दीपावली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मिलावटखोरी या अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण और बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें