फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के 530 संविदा कर्मियों का बढ़ा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रोडवेज के संविदा कर्मियों का वेतन करीब दस फीसदी बढ़ा दिया गया है। सीतापुर डिपो के 530 संविदा कर्मियों को वेतन में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। बढ़ाए गए देय एक अक्तूबर से लागू कर दिए गए हैं। दिवाली के मौके पर वेतन बढ़ोतरी की सौगात मिलने से इन संविदा कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
विज्ञापन

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम में संविदा पर काम करने वाले चालक-परिचालकों का वेतन बढ़ाने के लिए प्रति किमी देय रेट में 14 पैसे का इजाफा किया गया है। अब तक संविदा कर्मियों को 1.36 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान दिया जाता था। यह देय बढ़ाते हुए अब 1.50 पैसा प्रति किमी कर दिया गया है।
इस हिसाब से करीब दस फीसदी वेतन बढ़ोत्तरी हुई है। सीतापुर डिपो में 218 संविदा चालक और 312 संविदा पर काम करने वाले परिचालक हैं। वेतन बढ़ने से यह संविदा कर्मी लाभान्वित होंगे। त्योहारी सीजन में वेतन बढ़ाए जाने से संविदा कर्मियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

सीतापुर डिपो के एआरएम विमल राजन ने बताया कि विभाग में कार्यरत 530 संविदा कर्मियों को बढ़ी दरों का लाभ एक अक्तूबर से मिलना शुरू हो गया है।
ईपीएफ अंशदान में भी इजाफा
रोडवेज के चालक-परिचालकों का ईपीएफ अंशदान भी बढ़ा दिया गया है। अब एक रुपये प्रति किमी ईपीएफ अंशदान कटेगा। इतना ही अंशदान विभाग देगा। पहले 50 पैसे प्रति किमी ईपीएफ अंशदान कटता था।
दिवाली पर लागू की गई प्रोत्साहन राशि योजना
परिवहन निगम में दिवाली पर प्रोत्साहन राशि योजना लागू की गई है। यह योजना 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक लागू रहेगी।
इस अवधि में लगातार दस दिनों तक ड्यूटी करते हुए 300 किमी रोजाना बस दौड़ाने वाले चालक-परिचालक को अतिरिक्त धनराशि प्रदान की जाएगी।
वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारियों पर भी यह योजना लागू होगी। छुट्टी लिए बगैर इस अवधि में ड्यूटी करने वाले वर्कशॉप कर्मियों को 1200 रुपये इंसेंटिव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें