फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर के वोटर मतदान में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अपना सांसद चुनने के लिए मतदान करने में सीतापुर विधानसभा के सुल्तानपुर गांव के मतदाता अव्वल रहे। इस बूथ पर 87.40 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शहरी क्षेत्र में रहने वाले पंतनगर के मतदाता वोट डालने में सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं। यहां महज 24.54 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन


सीतापुर संसदीय सीट के लिए छह मई को मतदान हुआ था। इस लोकसभा के दायरे में महमूदाबाद, बिसवां, सेवता, सीतापुर तथा लहरपुर विधानसभाएं शामिल हैं। इनमें जिला मुख्यालय होने के चलते सीतापुर विधानसभा महत्वपूर्ण है। यहां के बूथवार मतदान के आंकड़ों पर निगाह दौड़ाए तो मतदान करने में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता शहरी वोटरों से आगे रहे हैं।

सीतापुर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर कमरा नंबर एक बूथ में बंपर वोट बरसे हैं। इस बूथ में कुल 627 वोटर थे, इनमें से 548 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। प्राथमिक विद्यालय जमैयतपुर के मतदाता 83 फीसदी वोट डालकर मतदान के इम्तिहान में सेकेंड डिवीजन पास हुए।
विज्ञापन


दूसरी तरफ शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पंतनगर के कमरा नंबर एक बूथ पर 546 वोटरों में से महज 134 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ पर 24.54 फीसदी मतदान होने से यहां के वोटर मताधिकार का प्रयोग करने में फिसड्डी रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक मतदान वाले बूथ
बूथ मतदाता पड़े मत प्रतिशत
प्रावि. सुल्तानपुर 627 548 87.40
प्रावि. जमैयतपुर 618 513 83.00
प्रावि. महमूदपुर पश्चिम 725 586 80.83
प्रावि. रसूलपुर 426 343 80.52
प्रावि. दतेली 727 585 80.47

सबसे कम मतदान वाले बूथ
बूथ मतदाता पड़े मत प्रतिशत
प्रावि. पंतनगर 546 134 24.54
जूहा. 11वीं वाहिनी पीएसी प्रथम 358 152 27.24
जूहा. 11वीं वाहिनी पीएसी द्वितीय 691 191 27.64
प्रावि. पुलिस लाइन 1088 308 28.30
जूहा. बोर्डिंग तरीनपुर 1128 330 29.25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें