सीतापुर। पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में नौ पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर महिला स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी।
छाया, पानी, शौचालय आदि की सुविधा भी रहेगी। जिससे महिलाएं आसानी से वोट डाल सकें। विभागीय जानकारों के मुताबिक महोली विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 433 राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महोली में पिंक बूथ बनाया गया है।
इसी तरह सीतापुर में प्राथमिक विद्यालय लोहारबाग के कमरा नंबर एक में, हरगांव के प्राथमिक स्कूल धरनांग, लहरपुर के जीजीआईसी ठठेरी टोला के कमरा नंबर दो, बिसवां के प्राथमिक विद्यालय सरैंया माफी, सेवता के प्राथमिक स्कूल अकसोहा, महमूदाबाद के जीजीआईसी के कमरा नंबर पांच एवं सिधौली के बूथ संख्या 229 प्राइमरी स्कूल बहादुरपुर के कमरा नंबर एक एवं बूथ संख्या 230 कमरा नंबर दो में पिंक बूथ बनाए गए हैं।