फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर से छेड़छाड़ करने पर 12 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन ने चेकिंग में वसूला जुर्माना
विज्ञापन

सीतापुर। पॉवर कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को शहर में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 12 लोगों के मीटर संदिग्ध मिले। इनकी जांच करने पर मीटर में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। जिस पर इनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। वहीं चार लोग मौके पर ही चोरी करते हुए पकड़े गए।

पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि सीतापुर नगर में लगातार लाइन लॉस में कमी आ रही है। इसको देखते हुए जिन उपभोक्ताओं की बिल कम आ रहे हैं। उनके मीटर की जांच कराई गई। जिसमें सभी के मीटर में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा चार लोग मौके पर ही बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जिनमें एक फैक्टरी भी शामिल है। निषाद नगर में विशुन की फैक्टरी में बिजली चोरी मिली। इनके खिलाफ 19 लाख 55 हजार का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन


शेखसरांय में मोहम्मद अमीन पर 75 हजार, महेंद्र कुमार मौर्य आर्यनगर पर 75 हजार व शेखसराय पटिया निवासी रईसा बानो पर 38 हजार का जुर्माना लगाया गया है। यह लोग लगातार बिजली चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें