फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज परिचालक बेलगाम, यात्रियों को धक्का देकर उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिचालक ने भाई-बहन को धक्का देकर बस से उतारा
विज्ञापन



सीतापुर। रोडवेज के परिचालक व चालक बेलगाम होते जा रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इन पर कार्रवाई करने में नाकाम हैं। शनिवार को बहराइच डिपो की बस में एक यात्री से न सिर्फ अभद्रता की गई, बल्कि चालक व परिचालक ने उसे व उसकी बहन को धक्का देकर बस से उतार दिया।


बहराइच डिपो की बस (यूपी-40, टी-0344) शनिवार को सीतापुर से बहराइच जा रही थी। जहांगीराबाद निवासी शशांक श्रीवास्तव अपनी बहन के साथ शाम को घर जा रहे थे।


बिसवां बड़ा चौराहे पर वह बहराइच डिपो की बस पर सवार हुए। शशांक ने परिचालक राकेश कुमार से जहांगीराबाद का टिकट मांगा। इस पर परिचालक ने शशांक से कहा कि उसे जहांगीराबाद का किराया नहीं पता, इसलिए आपको बहराइच का टिकट बनवाना पड़ेगा।
विज्ञापन



शशांक ने परिचालक को बताया कि जहांगीराबाद मात्र 13 किलोमीटर दूर है और उसका किराया 15 रुपये है, फिर वह 60 किमी दूर बहराइच का टिकट क्यों बनवाए। मगर परिचालक इस पर तैयार नहीं हुआ।


जबकि जहांगीराबाद में रोडवेज बसों का स्टॉपेज भी है। मनमानी करते हुए परिचालक ने बस रुकवाकर शशांक और उसकी बहन को धक्का देकर नीचे उतार दिया और बस लेकर बहराइच चला गया।
विज्ञापन



घटना से आहत शशांत ने फौरन टोल फ्री नंबर 18001802877 तथा 149 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। उन्होंने एआरएम बहराइच व आरएम लखनऊ को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें