फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल आवास के निर्माण में नाबालिग कर रहा मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। जिले में बाल मजदूरी बदस्तूर जारी है। इसकी तस्दीक यह तस्वीर कर रही है। नजारा ब्लॉक कसमंडा परिसर का है। यहां इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मॉडल आवास बनाया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में एक नाबालिग मजदूरी में लगाया गया है। दो दिनों से ब्लॉक मुख्यालय में मजदूरी कर रहे इस नाबालिग पर जिम्मेदारों की निगाह न पड़ी हो, यह मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


विकास खंड कसमंडा परिसर में प्रधानमंत्री आवास का मॉडल आवास बनाया जा रहा है। यह मॉडल आवास लाभार्थियों को प्रेरित करने के लिए बन रहा है। पीएम आवास के लाभार्थी इसी मॉडल की तर्ज पर अपना आवास बनवाएंगे। ब्लॉक परिसर में बन रहे मॉडल आवास के निर्माण में एक बालक को मजदूरी पर लगाया गया है।

नाबालिग को सरकारी योजना के निर्माण में मजदूरी करता देख हर कोई हैरान है। ब्लॉक मुख्यालय होने से यहां अफसर व कर्मियों को आवागमन भी रहता है। फिर भी किसी ने बाल मजदूर की ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। मतलब साफ है कि बाल मजदूरी रोकने में अफसर रुचि नही ले रहे हैं।
विज्ञापन


मनरेगा उपायुक्त व प्रभारी कसमंडा बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जेई आरईएस यह काम करवा रहे हैं। नाबालिग से मजदूरी कराने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि नाबालिग से मजदूरी कराई जाती मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें