थानगांव के शुक्लनपुरवा में हुआ हादसा
थानगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में शुक्रवार की दोपहर कच्ची दीवार ढहने से एक मासूम बच्चा उसके मलबे में दब गया। आननफानन में मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया। बुरी तरह जख्मी बच्चे को सीएचसी रेउसा ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाक्षेत्र के शुक्लनपुरवा मजरा ग्वारी में रहने वाले केशराम का 6 साल का बेटा अशोक शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे घर के अंदर खेल रहा था। उसी समय अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। उसके मलबे के नीचे अशोक दब गया।
घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर मासूम बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को घर वाले सीएचसी रेउसा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दी गई है।