फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और काले बादल मंडराने लगे। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे न सिर्फ मौसम खुशगवार हो गया वरन किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश से शहर में जगह-जगह कीचड़ व जलभराव से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


उमस से परेशान लोगों को रविवार को उस समय कुछ राहत मिली जब दोपहर बाद काले बादल छाने लगे और तेज हवा चलने लगी। इसके कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर चमक ला दी। आधे घंटे बाद बारिश धीमी पड़ गई लेकिन रिमझिम फुहारें शाम तक बरसती रहीं। लिहाजा, मौसम बेहद खुशगवार हो गया।

उधर, बारिश से शहर की सड़कों पर जगह-जगतह कीचड़ व जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में मुसीबतों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले चौबीस घंटो तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें