फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ा है। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी हर्षित कुमार (19) के संदिग्ध हालात में गोली लग गई। फायर व चीख सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। उस दौरान हर्षित कमरे में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। परिवारीजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल भागे।

युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवारीजन शव को जबरन उठाकर घर ले गए। इस संबंध में जिला अस्पताल प्रशासन ने सूचना शहर कोतवाली पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन


इधर इमलिया सुल्तानपुर थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी ने बताया कि हर्षित नाम के एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है। उसने आत्महत्या की है, ऐसा बताया जा रहा है। परिवार ने इस संबंध में कोई सूचना थाने पर नहीं दी है। युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें