फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानों ने दो यात्रियों को बेहोश कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद पर दिल्ली से कमाकर घर लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन

सीतापुर। दिल्ली से ट्रेन में सफर करके घर आ रहे दो युवकों को जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया। दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोनों कमाने के लिए दिल्ली गए थे। ईद का त्योहार करीब है, इस वजह से वे कमाकर घर आ रहे थे। परिवार के सदस्य उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी शेर आलम(25) व उसका चाचा लहरपुर के लालपुर निवासी जावेद(30) मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं। करीब दो माह पूर्व दोनों कमाने के लिए दिल्ली गए थे। इधर ईद का त्योहार करीब है। इस वजह से शेर आलम व जावेद बुधवार की शाम ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस बोगी में दोनों युवक सवार थे, उसी बोगी में जहरखुरानी गिरोह के सदस्य पहले से ही मौजूद थे। जहरखुरानों ने दोनों युवकों को नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसकी वजह से दोनों बेहोश हो गए। उनके बेहोश होते ही जहरखुरान दोनों युवकों के पास मौजूद करीब 30 हजार रुपये, मोबाइल फोन आदि सामान समेटकर भाग गए।
विज्ञापन


इधर ट्रेन जब सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब लोगों ने दोनों को बेहोश देखकर ट्रेन से स्टेशन पर उतार दिया। स्थानीय नागरिकों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। इधर सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर परिवारीजन दोनों युवकों के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें