फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों की बाइक पलटी, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के बिसवां मार्ग पर ट्रिपलिंग कर रहे लोगों की एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार सचिवालय कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। घायलों में एक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के खंता निवासी आशुतोष सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह रविवार के अवकाश पर घर आया था। सोमवार की दोपहर वह गांव के अपने मित्र गिरीश व सुनील के साथ बाइक से महमूदाबाद बाजार आया था। महमूदाबाद से घर वापस होते समय जब वह लोग इंदौरा गांव के पास पहुंचे तो एक साइकिल सवार सामने आ गया।

जिससे उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइ्क चालक आशुतोष के सिर में गहरी चोट आई। जबकि अन्य को हल्की चोटें आई। आसपास के लोगों ने सीएचसी महमूदाबाद में घायलों का भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायल आशुतोष की नाजुक हालत देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें