व्यापारी की सिर पर शीशी मारी, जख्मी
सरैंया। रामपुर कलां थानाक्षेत्र के सरैंया राजा साहब में एक ग्राहक ने मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट की और उसके सिर पर कांच की शीशी मार दी।
इससे उसका सिर फट गया। आननफानन घायल को सीएचसी पहला में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से भाग गए।
उमरावगंज निवासी जितेंद्र (26) का सरैंया राजा साहब में मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार को मेडिकल स्टोर से रामपुरकलां के भवनियापुर निवासी अजय एक सीरप की एक शीशी ले गया था।
शनिवार को अजय अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे वापस करने पहुंचा। शीशी की सील खुली होने से मेडिकल स्टोर संचालक जितेंद्र ने उसे वापस करने से मना कर दिया।
इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आक्रोशित अजय अपने अन्य साथियों की मदद से पहले लात-घूसों से जितेंद्र की पिटाई की फिर सीरप की शीशी उसके सिर पर मार दी जिससे जितेंद्र का सिर फट गया।
जितेंद्र का सिर फटते ही आसपास के दुकान मौके पर जा पहुंचे और 100 नंबर डायल कर मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल जितेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी पहला में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए।