फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने गोद लिया गांव इस्लामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने गोद लिया इस्लामनगर गांव
विज्ञापन

मिश्रिख सांसद ने आदर्श ग्राम योजना के तीसरे चरण में डीएम को भेजा प्रस्ताव
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख सांसद अंजूबाला ने आदर्श ग्राम योजना में तृतीय चरण में मिश्रिख के इस्लामनगर को गोद लिया है। सांसद ने इसकी सूचना जिलाधिकारी सीतापुर व जिलाधिकारी हरदोई को पत्र के जरिये दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को एक-एक गांव गोद लेने के निर्देश दिए थे। इसके जरिये सांसदों से गांव को गोद लेकर उसे संवारने को कहा था। मिश्रिख सांसद अंजू बाला ने पहले चरण में हरदोई के बिलग्राम के तेजीपुरवा व द्वितीय चरण में सिहोरद्वार सिकोह गांव को गोद लिया था। तीसरे चरण में सांसद ने मिश्रिख ब्लॉक के इस्लाम नगर गांव को गोद लिया है। अब इस गांव को खुद सांसद अपनी निगरानी में विकास कार्यों एवं योजनाओं से संतृप्त करेंगी। सांसद द्वारा गांव को गोद लेने की सूचना पाकर ग्रामीणों में काफी खुशी हुई है। ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि बड़कन्ने वर्मा ने सांसद अंजू बाला को आभार जताया। अब गांव का विकास में बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें