फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा
विज्ञापन

राहत कार्य तेज करने के निर्देश
रेउसा (सीतापुर)। बिसवां एसडीएम दीपेंद्र यादव ने मंगलवार को रेउसा के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त बांध को देखा और बाढ़ में बह गई पुलिया का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने बाढ़ राहत चौकी पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी कहा।
एसडीएम दीपेंद्र यादव सुबह चहलारी पुल के निकट बने बांध पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने बारिश की वजह से बांध में आई दरारों को देखा। उन्होंने करीब आधा घंटे तक बांध का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि बांध के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी डीएम को दे दी गई है। वहीं संबंधित विभाग को बांध तत्काल दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम गुरगुचपुर के निकट बाढ़ में बही पुलिया को देखने पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि यहां पर पक्की पुलिया नहीं थी, केवल सीमेंट के डोंगल डालकर मिट्टी का पटान किया गया था। मिट्टी का पटान कट गया है। इसे जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम बजहा के निकट बसे कटान पीड़ितों का हाल लेने पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन अलर्ट है, पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर नहीं पहुंची पीएसी
बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पीएसी बल तैनात किया गया है। यह बल रेउसा कस्बा में पहुंच भी गया है। जिसको एक विद्यालय में ठहराया गया है। मंगलवार को घाघरा की बाढ़ ने भयावह रूप ले लिया, इसके बावजूद पीएसी अभी बाढ़ प्रभावित इलाके में नहीं भेजी गई है। जबकि उस क्षेत्र के लोगों को मदद की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें