फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व पीएसी को मिले 514 उपनिरीक्षक

Mon, 28 Aug 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश की पुलिस व पीएसी को सोमवार को 514 नए उपनिरीक्षक मिले। यह उपनिरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में ट्रेनिंग ले रहे थे। हाईकोर्ट के आदेश पर उप निरीक्षक की भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई थी। सोमवार को नए उपनिरीक्षक पीटीसी के मैदान पर आयोजित पासिंग आउट परेड शामिल हुए। मुख्य अतिथि एडीजी एटीसी सतीश कुमार माथुर ने दीक्षित परेड समारोह में उप निरीक्षकों का मान प्रणाम लिया।
विज्ञापन


 मालूम हो कि प्रदेश पुलिस विभाग में उप निरीक्षक की भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई थी। पर कहीं कारणों से यह भर्ती प्रक्रिया रूक गई थी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद सीतापुर पीटीसी में सिविल पुलिस के 493 तथा एटीसी में पीएसी के 21 उपनिरीक्षक ट्रेनिंग कर रहे थे। सोमवार को इन सभी उपनिरीक्षकों की ट्रेनिंग पूरी हो गई।

सोमवार को आयोजित दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी एटीसी सतीश कुमार माथुर थे। जवानों ने दीक्षांत परेड करते हुए मुख्य अतिथि को मान प्रणाम दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने जवानों को कर्तव्य निष्ठा से काम करने की शपथ भी दिलाई। जिसके बाद जवानों ने परेड करते हुए पासिंग लाइन को पार किया। सभी के चेहरों पर उपनिरीक्षक की नौकरी पा लेने खुशी साफ झलक रही थी। लाइन पार करते ही प्रदेश पुलिस को 493 व पीएसी को 21 उपनिरीक्षक मिल गए। 21 उपनिरीक्षक पीएसी में प्लाटून कमांडर का पद संभालेंगे।  
विज्ञापन

 
 रिमझिम बरसतीं बारिश की फुहारें। इन सबके बीच भीगते और कदम ताल करते जवान, सोमवार को कुछ अलग ही छंटा बिखेर रहे थे। सभी के चेहरों पर पासिंग लाइन को पार करने की बेताबी नजर आ रही थी। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा पीटीसी मैदान पर नजर आ रहा था। मौका था उपनिरीक्षक दीक्षांत समारोह का। कुल 514 जवान कंधों पर शस्त्र रखकर परेड कर रहे थे।

जवानों ने मुख्य अतिथि एडीजी एटीसी सतीश कुमार माथुर को मान प्रणाम देते हुए पासिंग लाइन को पार किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उपनिरीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनौतियों भरा प्रदेश है। अब आप लोग इस सिस्टम से जुड़ गए हैं, इसलिए इन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि आप पर लोगों की बहुत सी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

आपको सुरक्षा व न्याय व्यवस्था में बड़ी भूमिका निभानी है। आपकी जिम्मेदारी है कि थाने पर पहुंचने वाले हर पीड़ित की बात सुनी जाए और उसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखी जाए। किसी गरीब, असहाय व निर्बल व्यक्ति का शोषण न होने पाए। आपकी जांच पारदर्शी होनी चाहिए। आपकी कर्तव्यनिष्ठा से समाज में अपराध कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आप जनत से शिष्टाचार से पेश आएंगे, तब जनता आपका समर्थन करेगी। मुख्य अतिथि ने सभी जवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ भी दिलाई। 


पीटीसी में सर्वांग सर्वोत्तम उपनिरीक्षक भूपेंद्रल कुमार को मानद किर्च(तलवार) व 10 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया। वाह्य विषयों में जितेंद्र सिंह तक्खर प्रथम रहे। परेड कमांडर आशीष कुमार को विशेष पुरस्कार दिया गया।  प्रेम कुमार, दिनेंद्र कुमार, धर्मेंद्र यादव, संतोष कुमार, विक्रम लक्ष्मण सिंह, रविसेन यादव, अजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार यादव, राजीव कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, अरुण कुमार राणा, श्रीकांत। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें