फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5001 दीपों से मनाई देव दीपावली

Sun, 05 Nov 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dev deepawali - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्तिक माह की पूर्णिमा के मौके पर देव-दीपावली का कार्यक्रम कांशीराम कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 5001 दीप एक साथ जलाए गए। इस आयोजन में समाज में सभी वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


पुरोहित लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा विष्णु पुराण के अनुसार भगवान विष्णु आषाण शुक्ल एकादशी के दिन क्षीर सागर में शयन करने जाते हैं। इसलिए इस दिन को हरिशयनी एकादशी कहते है। कार्तिक पक्ष की अमावस्या को समुद्र मंथन हुआ।

उसी से महालक्ष्मी प्रकट हुईं थीं। प्रभु श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे। उसी समय देव-दीपावली का शुभ आयोजन प्रारम्भ हुआ। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह गौर ने कहा जलाओ दिए रहे ध्यान इतना अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए। इस मौके पर शिवेंद्र प्रातप सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पंकज सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन



वहीं महमूदाबाद कस्बे के संकटा देवी मंदिर में देव दीपावली पर माहआरती का भव्य आयोजन हुआ। सामूहिक आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वाद्य यंत्रों की थाप पर होने वाली सामूहिक आरती व भक्तिमय जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष आरके वाजपेयी, ओम प्रकाश गुप्त, अशोक नाग, समरेंद्र गुप्त आदि ने प्रमुख रुप से सहयोग किया। मंदिर परिसर में स्थित सरोवर व करीब एक दर्जन देवी-देवताओं के मंदिरों व सरोवर में दीपदान कर परिसर को भव्य तरीके से सजाया। यहां पर 51 सौ दीपों को एक साथ जलाकर देव दीपावली मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें