फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: केबल जलने से 50 गांवों में बिजली गुल

Mon, 28 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। पावर हाउस में केबल जलने से क्षेत्र के चार फीडरों को बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। इससे इन फीडरों से जुड़े 50 गांवों में बिजली गुल हो गई। गर्मी में बिजली न आने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कैमा स्थित 33/11 केवीए बिजली घर में रविवार सुबह करीब 10 बजे इनकमिंग-1 केबल जल गया। इस कारण रोहिला, उरदौली, मूड़ाहूसा व बम्हौरा फीडर को जाने वाली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति बंद होने से इन इलाकों के करीब 50 गांवाें के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक आए दिन बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जानकारी करने पर कुछ-कुछ कारण बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। केबल जलने से इन फीडरों के बरसहिया, अढ़ौरी, उरदौली, भुड़कुड़ा, भुड़कुड़ी, देवरिया, रमुआपुर, राेहिला, पिपरझला, सिकटिहा, इमलिया, पाल्हापुर, महेवा, पिपरावां सहित अन्य गांव प्रभावित रहे। देर शाम तक इन फीडरों की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें