फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खानपुर में 50 लोग आई फ्लू से पीड़ित

Fri, 04 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। क्षेत्र में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। ग्राम खानपुर में 50 से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। गांव में अभी सीएचसी की टीम नहीं पहुंची है। मरीज बाहर से इलाज कराने को मजबूर हैं। वहीं सीएचसी में भी रोजाना करीब 90 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम खानपुर सादात में आई फ्लू का प्रकोप तीन दिन से फैला है। गांव के छोटकन्नी, अजमतुन, नस्वरी बेगम, मोहम्मद आसिफ, साकिर, अब्दुल रहमान, सुफियान, कलीम, मोहम्मद हारिस, मुबीन सगीर, मुन्ना रहमत अली सहित 50 से अधिक लोग पीड़ित हैं।
गांव में जब सीएचसी की टीम नहीं पहुंची है तो मरीज बाहर से इलाज करवा रहे हैं। वहीं सीएचसी लहरपुर में भी एक सप्ताह में मरीजों की संख्या में काफी तेजी आई है। इस समय रोजाना 80 से 90 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। प्राइवेट चिकित्सक डॉ. सुल्तान अली खान ने बताया कि प्रतिदिन 25 से 30 मरीज आ रहे हैं। इससे पहले आंख के दो से तीन ही मरीज आते थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया गांव में जल्द टीम भेजी जाएगी। सीएचसी पर पर्याप्त दवाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें