फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अतिक्रमण करने पर 20 को नोटिस

Fri, 04 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगरपालिका ने शुक्रवार को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सडक़ किनारे 20 अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई। वहीं एक जगह पर अतिक्रमण को ढहा दिया गया।
विज्ञापन

ईओ वैभव त्रिपाठी की अगुवाई में बहुगुणा चौराहे से तरणताल तक अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण किए हुए लोगों को चेतावनी दी गई। वहीं ठेला खुमचों वालों को हटा दिया गया। दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास एक दुकान को ढहा दिया गया। ईओ ने बताया इन लोगों को नोटिस दी गई है। यह अभियान पूरे शहर में चलेगा।
20 पकड़े मवेशी
नगरपालिका ने शुक्रवार को आवारा मवेशियों को पकडऩे का अभियान चलाया। सिविल लाइन, प्रेम नगर आदि इलाके में 20 मवेशी पकड़े गये। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया इस अभियान के तहत एक सप्ताह के अंदर 150 से अधिक पकड़े जा चुके है। इनको शहर की कान्हा गौशाला सहित आस पड़ोस के पशु आश्रय स्थलों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें