सीतापुर। तेज हवा चलने व बारिश के चलते भवानीपुर उपकेंद्र के मुख्य लाइन में रविवार दोपहर फाल्ट आ गया। इससे 50 से अधिक मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। हुसैनगंज उपकेंद्र से आई मुख्य लाइन में पीएसी के पास सुबह करीब नौ बजे फाल्ट आ गया। इससे भवानीपुर उपकेंद्र को बिजली नहीं पहुंची।
इस उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजली अफसरों से शिकायत की तो अफसरों ने फाल्ट होना बताया। करीब दो घंटे की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि तेज हवा के चलते कई जगहों पर फाल्ट आ गया था। अब आपूर्ति सामान्य हो गई है।