फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 अवैध निर्माण ढहाए

Fri, 11 Sep 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली नगर में गुरुवार को चले अतिक्रमण विरोधी अभियान में 50 अवैध निर्माण ढहा दिए गए। इस अभियान में चबूतरे तोड़े गए। गुमटियां भी ढहाई गईं।
विज्ञापन


नगर की प्रमुख सड़कों एवं गलियों में अवैध निर्माण होने से सड़कें सिकुड़ गई हैं। नालों पर अवैध कब्जे होने से जलनिकासी ठप है। गुरुवार को एसडीएम अतुल श्रीवास्तव व ईओ दयाशंकर फोर्स के साथ बड़ागांव चौराहे पर पहुंचे और पिपरझला मार्ग तक अभियान चलवाया।
विज्ञापन


इस दौरान लोग खुद अपने कब्जों को हटाने में जुट गए। टीम को देखकर कई ठेले व खोमचे वाले अपना सामान समेटकर भागने लगे। इस दौरान जेसीबी के सहारे बड़ागांव चौराहे से पिपरझला मार्ग तक 50 अवैध निर्माण तोड़े गए। एसडीएम अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को यह अभियान प्रमुख मार्ग पर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें