फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बेहटा में बनेगा 50 बेड का जिला आयुष अस्पताल

Sat, 15 Feb 2025 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेहटा में जल्द ही 50 बेड का आयुष अस्पताल बनेगा। इसकी कवायद तेज हो गई है। संबंधित विभाग के निदेशक द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को पत्र भेजकर अस्पताल के लिए चिह्नित भूमि का सर्वे पर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

करीब पांच हजार की आबादी वाले बेहटा कस्बे में स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं। यहां के लोगों को इलाज के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर तंबौर जाना पड़ता है। बेहटा ब्लाॅक की 94 ग्राम सभाओं के हजारों लोग बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का वर्षों से इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार अब खत्म होने वाला है। यहां 50 बेड का आयुष अस्पताल बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए निदेशक आयुर्वेद सेवाएं की ओर से जिले के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

पूर्व सांसद ने की थी पहल
पूर्व सांसद राजेश वर्मा द्वारा ग्राम व ब्लाॅक बेहटा में 50 बेड का एकीकृत आयुष चिकित्सालय बनाने के लिए आयुर्वेद विभाग को पत्र भेजा गया था। इसी क्रम में सड़क के किनारे कम से कम एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए निदेशक द्वारा एसडीएम लहरपुर को पत्र भेजा गया था। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद चिह्नित भूमि के संबंध में 50 शैय्या के एकीकृत आयुष चिकित्सालय बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें