फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल मुआवजे को मिले 5 करोड़

Thu, 26 Nov 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को मुआवजा वितरण के लिए शासन से जिले को 5 करोड़ रुपये की रकम आवंटित की गई है। प्रशासन को साढ़े तीन करोड़ की धनराशि मिल गई है। प्रशासन ने रकम प्रभावित किसानों में बांटने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभी तक जिले को मिल चुके 64 करोड़ 85 लाख की रकम मुआवजे के तौर पर डेढ़ लाख रुपये प्रभावित किसानों को बांटे जा चुके हैं। अपर जिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया मार्च-अप्रैल माह में बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से गेहूं व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ था, जिससे प्रभावित किसानों को तबाह फसल का मुआवजा दिए जाने की घोषणा सरकार ने की थी।

जिले से प्रभावित किसानों की सूची शासन को भेजने के बाद मुआवजा धनराशि आवंटित हुई। जिसे प्रभावित किसानों में वितरित कराया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले को 64 करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। जिसका वितरण भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन


शासन से जिले को पांच करोड़ की धनराशि पुन: आवंटित की गई है। इसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपये प्रशासन को मिल गए हैं। शेष रकम भी जल्द मिल जाएगी। एडीएम ने बताया प्राप्त धनराशि का वितरण जल्द करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें