फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.49 लाख नौनिहालों को जल्द मिलेगी यूनीफॉर्म

Wed, 12 Jul 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : Getty
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल के नौनिहालों को जल्द ही यूनीफॉर्म मिलेगी। उनको नए रंग की दो जोड़ी ड्रेस दी जाएगी। ड्रेस को बनवाने के लिए शासन ने 16 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। बजट को विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को शासन की तरफ से दो सेट मुफ्त युनीफॉर्म दी जाती है। ताकि वह  बदल-बदलकर पहन सकें। अब तक सितंबर व अक्तूबर महीने तक का बजट आता था। उसके बाद दिसंबर तक नौनिहालों को ड्रेस मिल पाती थी।

इस बार यह समय से नौनिहालों को ड्रेस बांटी जाएगी। जुलाई में ही शासन ने 16 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक करीब 21 करोड़ रुपये ड्रेस पर खर्च होंगे। शेष बजट बाद में दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक ड्रेस पर 200 रुपये खर्च होंगे। यानी एक नौनिहाल के खाते में 400 रुपये आएंगे। बजट मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में पैसा ट्रांसफर करने की कवायद शुरू कर दी है। इस बजट के आधार पर प्रधानाध्यापक नौनिहालों को ड्रेस दिलवाना सुनिश्चित करेंगे। इसका फायदा करीब पांच लाख 49 हजार नौनिहालों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें