फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 4859 स्टूडेंट्स ने छोड़ी हाईस्कूल परीक्षा 

Thu, 16 Mar 2017 11:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में गुरुवार को पहले दिन 4859 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, एक संदिग्ध विद्यार्थी पकड़ा गया जो कि तहसीलदार को माता-पिता का नाम नहीं बता सका। इस पर उसे परीक्षा से वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि केंद्र व्यवस्थापक का कहना है प्रवेशपत्र व बोर्ड के अभिलेखों में विद्यार्थी सही है मगर तहसीलदार के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। अब विभाग इसकी जांच पड़ताल कर रहा है। केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को तहरीर दी है। 

गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। इसमें 49 हजार 856 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जबकि 44 हजार 997 विद्यार्थियों ने ही एग्जाम दिया। जबकि चार हजार 859 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान प्रश्नपत्र में जनपद में कोई विद्यार्थी पंजीकृत नहीं था।
विज्ञापन


रामजानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज करखिला में राजकीय इंटर कॉलेज मछरेहटा का सेंटर आया है। इस स्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा थी।

इस दौरान तहसीलदार मिश्रिख महेंद्र कुमार सिंह निरीक्षण करने परीक्षा केंद्र पहुंचे। कक्षा संख्या पांच में परीक्षा दे रहे एक छात्र से उन्होंने माता-पिता का नाम पूछा तो उसने गलत नाम बताए। अन्य सवालों पर भी उसने गलत जानकारी दी। इस पर तहसीलदार ने इस छात्र को संदिग्ध मानकर केंद्र व्यवस्थापक को उसे परीक्षा से बाहर करने का निर्देश दिया।

वहीं, केंद्र व्यवस्थापक सुनील कुमार त्रिवेदी का  कहना है प्रवेश पत्र पर छात्र का नाम व फोटो है। बोर्ड के अन्य अभिलेखों में भी यही नाम है। मगर तहसीलदार के निर्देश पर इस छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं, सूर्य प्रताप इंटर कॉलेज गड़ौसा में सचल दल ने हाईस्कूल की एक छात्रा को पर्ची से नकल करते पकड़ा है। इस पर छात्रा की उत्तर पुस्तिका बदलवा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें