फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहले दिन हुई 48 क्विंटल धान की खरीद

Sat, 04 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में सरकारी धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू होने थी। लेकिन एक और दो अक्तूबर को अवकाश होने के कारण खरीद का कार्य शुक्रवार तीन अक्तूबर से शुरू हुआ। हालांकि खरीद के पहले दिन मात्र 48 क्विंटल धान की खरीद ही शहर की नवीन गल्ला मंडी में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर हुई। खरीद के लिए जिले में इस बार 117 खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को धान खरीदने के लिए खाद्य विभाग के 27 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसी तरह पीसीएफ के 44, पीसीयू के 35, यूपीएसएस के आठ, भारतीय खाद्य निगम के और मंडी समिति का एक क्रय केंद्र संचालित है। इस वर्ष 13,000 मीट्रिक टन वृद्धि के साथ 1.63 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। धान का समर्थन मूल्य भी 69 रुपये से बढ़ाते हुए कॉमन धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिले के 117 क्रय केंद्रों में से पहले दिन मात्र एक क्रय केंद्र पर ही 48 क्विंटल धान की खरीद हो सकी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदय प्रताप सिंह सिसौदिया ने बताया कि नवीन गल्ला मंडी के खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर किसान सत्येंद्र सिंह ने 47 क्विंटल धान की तौल कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें