फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लाख लोगों ने झेला बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में गुरुवार को चलीं तेज हवाओं ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी। तेज हवाओं के चलने से कई जगहों पर विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गए तो कहीं पावर हाउस में तकनीकी खराबी आ गई। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सबसे अधिक दिक्कत शहरवासियों को हुई। भवानीपुर व पुराने सीतापुर फीडर की करीब 10 घंटे बिजली गुल रही, जिससे यहां के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। बिजली गुल रहने से जिले की लगभग 45 लाख आबादी परेशान रही। वहीं पावर कॉर्पोरेशन पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटा रहा।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे से तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। शहर के पुराना सीतापुर व भवानीपुर फीडर को विद्युत आपूर्ति हुसैनगंज उपकेंद्र से मिलती है। उपकेंद्र से सीधे सप्लाई पीएससी व एटीसी से होकर निकली है। यहां पर कई जगहों पर पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गए। इससे दोनों फीडरों की बत्ती गुल हो गई। पावर कॉर्पोरेशन फॉल्ट तलाशने के बाद इनकी मरम्मत करने में जुटा हुआ है। इसकी वजह से सुबह नौ बजे से गुल हुई बिजली शाम पांच बजे तक भी बहाल नहीं हो सकी। बिजली ने मिलने से शहरवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ी।
वहीं, व्यापारी दिनभर बिजली आने का इंतजार करते रहे। जब बिजली नहीं आई तो वह मायूस दिखे। व्यापारी मोहित व शोभित ने बताया कि बिजली न आने से आज की मजदूरी व्यर्थ में देनी पड़ेगी। इससे आर्थिक नुकसान होगा। एसडीओ शुभम कुमार ने बताया कि कई पेड़ लाइन पर गिरे हैं, पेड़ों को काटकर हत्वाया जा रहा है। रात तक शहर की आपूर्ति बहाल हो पाएगी। वहीं, लहरपुर इलाके में तेज हवाओं ने पूरे कस्बे की आपूर्ति बंद कर दी। सुबह जब हवाएं चलनी शुरू हुईं तो पावर कॉर्पोरेशन ने सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति बंद दी। जब आपूर्ति शुरू करनी चाही तो लाइन में फॉल्ट आ गई। इसकी वजह से करीब नौ घंटे तक कस्बे की आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

एसडीओ प्रहलाद कुमार ने बताया कि लाइन दुरुस्त कर विद्युत सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रकार मिश्रिख, बिसवां, महमूदाबाद, महोली, पिसावां, सिधौली सहित कई जगहों पर आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से जिले भर की करीब 45 लाख आबादी को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

आपूर्ति बहाल करने का प्रयास
तेज हवाओं के कारण जिले में विद्युत आपूर्ति में बाधा आई है। धीरे-धीरे आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। रात तक बहाल हो जाएगी।
- चंद्रिका प्रसाद यादव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें